आज के डिजिटल दौर में स्मार्टफोन हमारी जिंदगी का सबसे अहम हिस्सा बन चुका है।
हमारे बैंक अकाउंट की जानकारी से लेकर निजी तस्वीरें और पर्सनल डेटा सब कुछ इसी छोटे से डिवाइस में सुरक्षित रहता है।
लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपके मोबाइल में कुछ ऐसी डिफ़ॉल्ट सेटिंग्स ऑन रहती हैं,
जो आपकी जासूसी कर रही हैं और आपके डेटा को हैकर्स तक पहुँचा सकती हैं
अगर आप अपने फोन को हैकिंग और ऑनलाइन फ्रॉड से बचाना चाहते हैं, तो तुरंत अपने फोन की इन 3 सेटिंग्स को अभी के अभी बंद कर दें।
1. Google Location History (लोकेशन ट्रैकिंग बंद करें) गूगल हर पल यह रिकॉर्ड रखता है कि आप कहाँ जा रहे हैं, किस रास्ते से जा रहे हैं और कितनी देर वहाँ रुकते हैं। यदि कोई हैकर आपका गूगल अकाउंट एक्सेस कर लेता है, तो उसे आपकी पूरी डेली रूटीन का पता चल जाएगा।
कैसे बंद करें:- अपने फोन की Settings में जाएं > Google पर क्लिक करें > Manage your Google Account चुनें > Data & Privacy टैब में जाकर Location History (या Timeline) को Turn Off / Pause कर दें।
2. Personalized Ads Tracking (विज्ञापन कंपनियों को रोकें)- क्या आपके साथ कभी ऐसा हुआ है कि आप किसी चीज़ (जैसे जूते या मोबाइल) के बारे में अपने दोस्त से बात करते हैं और थोड़ी देर बाद आपके सोशल मीडिया पर उसी चीज़ के विज्ञापन (Ads) दिखने लगते हैं? ऐसा इसलिए होता है क्योंकि आपका फोन बैकग्राउंड में आपकी बातें सुनता है और ब्राउज़िंग हिस्ट्री ट्रैक करता है।कैसे बंद करें: फोन की Settings > Google > All Services टैब में Ads पर क्लिक करें > वहाँ Delete Advertising ID पर क्लिक करके अपनी आईडी डिलीट कर दें। इससे कंपनियां आपका पर्सनल डेटा ट्रैक नहीं कर पाएंगी।
3. Scan Always Available (वाई-फाई और ब्लूटूथ स्कैनिंग)- यह सबसे खतरनाक सेटिंग है। आपका वाई-फाई और ब्लूटूथ बंद होने के बाद भी बैकग्राउंड में लगातार आस-पास के नेटवर्क को स्कैन करता रहता है। हैकर्स पब्लिक जगहों पर फेक वाई-फाई नेटवर्क बनाकर आपके फोन को आसानी से हैक कर सकते हैं और आपका बैंक डेटा चुरा सकते हैं।कैसे बंद करें: फोन की Settings में जाकर Location पर क्लिक करें > वहाँ Location Services (या Wi-Fi & Bluetooth Scanning) को खोलें और Wi-Fi Scanning व Bluetooth Scanning दोनों ऑप्शन्स को Turn Off कर दें।
💡 बोनस टिप: सुरक्षित रहने का सही तरीकाइन सेटिंग्स को बंद करने के अलावा कभी भी अननोन सोर्स (Third-party websites) से ऐप्स डाउनलोड न करें। हमेशा गूगल प्ले स्टोर या एप्पल ऐप स्टोर का ही इस्तेमाल करें और समय-समय पर अपने बैंकिंग ऐप्स के पासवर्ड बदलते रहें।
आपको अपने फोन की सुरक्षा से जुड़ा यह फैक्ट कैसा लगा? अपने दोस्तों व परिवार को सुरक्षित रखने के लिए इस पोस्ट को व्हाट्सएप पर शेयर करें!







टिप्पणियाँ / Comments (0)
लोड हो रहा है... / Loading...